03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नशे में धुत्त राजपुर थानाध्यक्ष ने मचाया हंगामा, SSP अजय सिंह ने तुरंत किया निलंबित

एफएनएन, देहरादून : देहरादून शहर के पॉश इलाके राजपुर में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष ने अपनी कार से एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। एसएसपी ने थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया।

मेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उनपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और वीडियो बनाने लगे।
देखते ही देखते वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया। इसमें सादे कपड़ों में शैंकी दुर्घटना के बाद एक कुर्सी में बैठा दिख रहा है। लोग घेरने लगे तो उठकर जाने लगा, लेकिन नशे के कारण चल तक नहीं पाया। इसी दौरान चीता पुलिसकर्मी आए और उसे साथ ले जाने लगे, लेकिन मौजूद लोगों ने रोक लिया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात 9.30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। एसओ शैंकी सादे कपड़ों में है और हादसे के वक्त वह ऑन ड्यूटी था। थाने में उसकी रवानगी की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर थाने के एसओ शैंकी कुमार ने दुर्घटना की थी। उसके खिलाफ राजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून सबके लिए बराबर है।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img