03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुट्टू का आटा खाने से 200 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल पहुंचे

एफएनएन, दिल्ली : नवरात्रि के दिनों में कुट्टू का आटा खाना कई लोगों को भारी पड़ गया। दिल्ली के जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों में 150 से 200 लोग अचानक बीमार हो गए। इन सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 23 सितंबर की सुबह करीब 6:10 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि कुट्टू का आटा खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं। पता चलने पर स्थानीय लोगों ने उस दुकानदार को घेर लिया जिससे उन्होंने आटा खरीदा था। दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिला DCP ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फूड विभाग को इसकी जानकारी दी और दुकानदारों को भी सतर्क रहने के लिए कहा।

अस्पतालों की स्थिति

BJRM अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने बताया कि उनके आपातकालीन वार्ड में 150-200 लोग पहुंचे थे। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्हें प्राथमिक उपचार और दवाएं देकर घर भेज दिया गया है। डॉ. यादव ने बताया कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। फिलहाल फूड विभाग इस मामले की जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आटा खराब था या इसमें कोई मिलावट थी।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img