03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: मिर्गी का दौरा पड़ने से ट्रांसफॉर्मर से टकराई रोडवेज बस

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला हरिद्वार जिले का है. यहां हरिद्वार लक्सर मार्ग पर रोडवेज की एक बस बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई. बस के ट्रांसफॉर्मर में टकराने के बाद अफरा तफरी मच गई.

हरिद्वार में आज लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार लक्सर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अपना संतुलन बस से खो बैठा. जिसकी वजह से रोडवेज की बस अचानक बिजली के पोल को तोड़ते हुए ट्रांसफार्म में जा घुसी. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी. अचानक बस पोल से टकराने के कारण उसमें करंट दौड़ पड़ा. जिससे बस में अफरा तफरी मच गई. इस दौरान सभी यात्री बस से निकलने की कोशिश करने लगे. जिसके कारण कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

घटना की जानकारी आनन फानन में पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने हालात पर काबू पाया. ड्राइवर की हालत को देखते हुए उसे स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया है. रोडवेज बस में बच्चे, महिला बुजुर्ग बड़ी संख्या में सवार थे.

हरिद्वार में इस वक्त अमावस्या का स्नान चल रहा है. ऐसे में भीड़भाड़ भी अधिक है. जिस मार्ग पर ये हादसा हुआ है उस मार्ग पर गाड़ियों की संख्या भी अच्छी खासी रहती है. रोडवेज बस के ट्रांसफॉर्मर से टकराने के बाद सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो गया. लोगों ने गाड़ियों से उतरकर घटना का वीडियो बनाया. कुछ लोगों ने बस में मौजूद सवारियों की मदद की. जिसके कुछ देर बाद सड़क पर हालात सामान्य हुये. जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू हुआ.

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img