03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेजी से फैल रहा टोमैटो फ्लू , 9 बच्चे बीमार, जानिए इसके लक्षण

एफएनएन, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ‘ टोमैटो फ्लू’ तेजी से फैल रहा है। यहां के खोराबार में अब तक नौ बच्चे इस फीवर से प्रभावित है। इनको तेज बुखार हो रहा है और छोटे-छोटे लाल रंग के दाने निकल रहे हैं। दाने बड़े होने पर उसमें फफोले पड़ जा रहे हैं। मुंह में छाले भी पड़ रहे हैं। बच्चे कुछ खा-पी भी नहीं रहे हैं। हालांकि डाक्टर चिकनपाक्स की आशंका जता रहे है। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है बच्चे 
जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र के कुईं बाजार में दो दिन पहले पांच बच्चों को तेज बुखार हुआ। बुखार के साथ-साथ उनके शरीर पर लाल चकत्ते दिखे। परिजन तुरंत उन्हें डाक्टर के पास लेकर गए और परीक्षण कराया। जांच में टोमेटो फीवर जैसे लक्षण दिखने पर डाक्टरों ने सभी को आराम करने और परिवार के अन्य सदस्यों को दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद शनिवार को भी चार बच्चों में यहीं लक्षण देखें गए। नौवा अव्वल गांव के भी एक बच्चे में ये फीवर के लक्षण मिले। लोगों ने बताया कि बच्चे एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया है। नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

टोमैटो फ्लू के बारे जानिए…
टोमेटो फीवर, जिसे टमाटर फ्लू के रूप में भी जाना जाता है, एक वायरल संक्रमण है जो पहली बार मई 2022 में भारत में सामने आया था। यह कॉक्ससैकीवायरस ए16 के कारण होता है और मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन यह प्रतिरक्षाविहीन वयस्कों को भी प्रभावित कर सकता है।

टोमैटो फ्लू के लक्षण 
टोमैटो फ्लू का नाम शरीर पर लाल टमाटर जैसे दिखने वाले छाले और चकत्तों के कारण पड़ा है, खासकर हाथ, पैर और मुँह के आसपास। इस बीमारी के लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द, मुंह में छाले, त्वचा में जलन, खुजली और निर्जलीकरण शामिल हो सकते हैं। यह बीमारी अत्यधिक संक्रामक है, इसलिए स्वच्छता बनाए रखना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचना महत्वपूर्ण है। यह पर्याप्त आराम और तरल पदार्थ के सेवन से यह रोग ठीक हो जाता है।

Hot this week

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Topics

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Former CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img