03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

विद्यालय परिसर में अज्ञात लोगों ने तंत्र-मंत्र की गतिविधि को दी अंजाम, खून से लथपथ पक्षी, नींबू और सिंदूर के निशान देखकर दहशत फैल गई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में अज्ञात लोगों ने तंत्र-मंत्र की गतिविधि अंजाम दी और कोयल की बलि दे दी। सुबह जब बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ऑफिस के सामने खून से लथपथ पक्षी, नींबू और सिंदूर के निशान देखकर दहशत फैल गई।

प्रबंधन और बच्चे दहशत में

अचानक इस नजारे को देख छात्र कक्षा में जाने से घबरा गए। कई अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे। पूरे परिसर में तांत्रिक आकृतियां और लाल रंग से बने चिन्ह पाए गए।

शिक्षकों ने कराई पूजा

घटना से भयभीत स्कूल प्रबंधन ने बैगा को बुलाकर विशेष पूजा करवाई। धूप, कपूर और सिंदूर से टोटके की काट करने का दावा किया गया।

पुलिस की जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस काम के पीछे कौन है और उसका मकसद क्या था।

अधिकारियों का बयान

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चंद्राकर ने कहा कि “यह घटना कुछ शरारती तत्वों की हरकत है। बच्चों और शिक्षकों में डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई है।” पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img