03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

1 सितंबर से बड़ा बदलाव: बिजली, पेट्रोल और LPG के बदले नियम

Spread the love

एफएनएन, रायपुर: 1 सितंबर से देश भर में कई बड़े बदलाव हुए हैं. छत्तीसगढ़ राज्य में भी कई नियमों में बदलाव हुआ है, जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में सितंबर के महीने से लोगों का बिजली बिल बढ़कर आने वाला है। वहीं, रायपुर में 1 सितंबर 2025 से बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा, इसके अलावा देशभर में 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम भी घट गए हैं।

छत्तीसगढ़ में बढ़कर आएगा बिजली बिल

छत्तीसगढ़ के लोगों को सितंबर के महीने से महंगी बिजली का झटका लगने वाला है। अगस्त के महीने में राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव कर दिया गया है, जिसका असर अब सितंबर के महीने में आने वाले बिल पर पड़ेगा। अब प्रदेश में 100 यूनिट तक ही हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलेगा, जो पहले 400 यूनिट तक खपत के लिए था। ऐसे में लोगों को अब 100 यूनिट से ज्यादा बिल आने पर ज्यादा बिल चुकाना होगा।

नो हेलमेट नो पेट्रोल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 सितंबर से अब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिला पेट्रोल एसोसिएशन ने यह पहल की है, रायपुर में अब पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों के पास हेलमेट जरूरी है। इसे सख्ती से लागू कराए जाने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी. वहीं, हंगामा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

LPG सिलेंडर के घटे दाम

देश भर में आज से 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 51.50 रुपए घट गए हैं, राजधानी रायपुर में इस बदलाव के बाद 1781.50 रुपए हो गए हैं।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img