03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी आपदा में फंसे अभी तक 1200 से ज्यादा लोगों को गंगोत्री धाम से रेस्क्यू कर देहरादून पहुंचा दिया गया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, उत्तरकाशी: उत्तराखंड के धराली में आई 5 अगस्त की भीषण आपदा के बाद लापता लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सातवां दिन है. आपदा के कारण फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. अभी तक फंसे 1200 से ज्यादा लोगों को गंगोत्री धाम से रेस्क्यू कर उत्तरकाशी और देहरादून पहुंचा दिया गया है. इसमें धराली, हर्षिल गंगोत्री के स्थानीय लोगों के अलावा उत्तराखंड के लोगों के साथ ही अन्य प्रदेशों के तीर्थयात्री भी शामिल हैं. अब उत्तराखंड सरकार ने लापता लोगों के बारे में जानकारी दी है.

उत्तराखंड धराली आपदा में बचाव और तलाशी अभियान के बारे में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि, धराली में आई आपदा के बाद, गंगोत्री धाम में फंसे लगभग 1,278 लोगों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है. इनमें अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं. फिलहाल पर्यटकों और फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. हर्षिल और धराली में बिजली और मोबाइल नेटवर्क बहाल कर दिया गया है. बेली ब्रिज को बहाल कर दिया गया है और सोमवार शाम तक सड़क संपर्क पूरी तरह से बहाल हो जाएगा. भोजन, गर्म कपड़े और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें वितरण के लिए पहुंच गई हैं.

जिला अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 5 लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण आज सोमवार से शुरू हो गया है. राहत और पुनर्वास पैकेज का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय समिति (डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडे सचिव राजस्व को अध्यक्ष, आशीष कुमार चौहान मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा को सदस्य और हिमांशु खुराना, अपर सचिव, वित्त को सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी) पहुंच गई है. वे एक हफ्ते में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट और एक महीने के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे.

धराली आपदा के बाद लापता व्यक्तियों के बारे में मंडलायुक्त रविशंकर पांडे ने बताया कि 43 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना थी, जिनमें से धराली गांव के ही एक युवक आकाश पंवार का शव बरामद हुआ है. बाकी 42 लोगों में से 9 सैन्यकर्मी, 8 लोग धराली गांव, 5 निकटवर्ती क्षेत्र, टिहरी जिले का एक व्यक्ति, 13 बिहार और 6 उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं. इन राज्यों के लापता लोगों के घरों का पता जुटाकर भी उनकी खोज का प्रयास किया जा रहा है.

इन 42 लोगों के अलावा 29 नेपाली श्रमिकों के लापता होने की सूचना मिली थी. इसमें से 5 लोगों से संपर्क हो गया है. वो सुरक्षित हैं. बाकी 24 मजदूरों को लेकर ठेकेदारों से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. संबंधित ठेकेदारों को कहा गया है कि इन मजदूरों के फोन नंबर और बारी जानकारी प्राप्त की जाए.

गौरतलब है कि सीएम धामी ने उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन देने की घोषणा की है. साथ ही आईएएस एसोसिएशन ने भी आर्थिक सहयोग का ऐलान किया है. इसके अलावा पीएनबी के प्रतिनिधिमंडल ने 1 करोड़ और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधिमंडल ने 1-1 करोड़ का योगदार धराली आपदा के पीड़ितों के लिए दिया है. फिलहाल धराली में मलबे में दबे लोगों की तलाशी का अभियान चल रहा है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img