03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्दूचौड़ में पकड़ा अवैध उपखनिज से भरा ट्रक, धंधेबाज फरार

Spread the love
  • वन कर्मियों से उलझ पड़े धंधेबाज, टीम ने मोर्चा संभाला तो उल्टे पैरों भाग गए

एफएनएन, लालकुआं (नैनीताल): वन विभाग की गोला रेंज टीम को बुधवार रात बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वन कर्मियों ने अवैध उपखनिज में लिप्त आयशर ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया है। पकड़े गए ट्रक को छुड़ाने के इरादे से दबंग धंधेबाजों ने वन कर्मियों से मुचैटा लेने की भी कोशिश की लेकिन टीम की तगड़ी मोर्चाबंदी देखकर अवैध खनन में लिप्त सभी धंधेबाजों को  लाखों रुपये कीमत के अवैध उप खनिज से भरे ट्रक को छोड़कर भागना पड़ा। बरामद माल सील कर ट्रक को सीज कर दिया गया है।

हल्दूचौड़ में गश्त कर रही वन विभाग की टीम की प्रारंभिक जांच में आकृति स्टोन द्वारा अवैध उपखनिज खरीदने के सनसनीखेज मामला का खुलासा हुआ है। वन विभाग के गोला रेंज की टीम ने बुधवार रात अवैध उप खनिज से भरे आयशर ट्रक यूके 04सीए-3249 को पकड़ लिया। रेंजर आरपी जोशी ने बताया कि जब वन कर्मी अवैध उपखनिज से लदे ट्रक को हल्द्वानी स्थित गौला रेंज कार्यालय ले रहे थे तो धधेबाजों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ट्रक को उनके कब्जे से छुड़वाने का प्रयास भी किया। लेकिन वन कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए धंधेबाजों से मोर्चा लिया। पकड़े जाने के डर से सभी धंधेबाज लाखों रुपये कीमत के अवैध उप खनिज से लदा आयशर ट्रक छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकलने में कामयाब रहे।

जानकारी मिली है कि हल्दूचौड़ क्षेत्र के कई स्टोन क्रेशरों में गड्ढा खोदकर भारी मात्रा में अवैध उपखनिज को वर्षों से ठिकाने लगाया जाता रहा है। गौला फारेस्ट रेंज के रेंजर आरपी जोशी ने बताया कि तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार के दिशा-निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बरामद उप खनिज को सील कर दिया गया है। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अवैध खनन करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही बरामद उप खनिज को सील कर  ट्रक को सीज करने की कार्यवाही भी कराई गई है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img