03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

LUCC चिट फंड घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में अब तक का सबसे बड़े फ्रॉड के रूप में LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाला मामले को लेकर बड़ी खबर है. उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने बताया LUCC चिट फंड घोटाले को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने उत्तराखंड शासन को रिपोर्ट सौंप दी है. जिसके बाद अब LUCC चिट फंड घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने की तैयारी चल रही है.

प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड LUCC चिट फंड घोटाला अब सीबीआई जांच की दहलीज पर है. उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, इस सहकारी संस्था ने हजारों लोगों की खून-पसीने की कमाई पर डाका डाला. जिसको लेकर प्रदेश में प्रदर्शन हो रहे हैं.

LUCC के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज: LUCC धोखाधड़ी के मामले में अब तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में कुल 13 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं. इनमें पौड़ी जनपद में 4, टिहरी में 4, देहरादून में 2, रुद्रप्रयाग में 2 और उत्तरकाशी में 1 मुकदमा शामिल हैं.

LUCC यानी लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी ने दूर-दराज़ के क्षेत्रों में बैंकिंग की कमज़ोरी का फायदा उठाया. लोन देने और डबल रिटर्न का लालच देकर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी की गई. शुरुआत में कुछ निवेशकों को मुनाफा देकर भरोसा जीतने वाली कंपनी ने बाद में स्थानीय एजेंट बनाए. इन एजेंटों के ज़रिए बड़े स्तर पर निवेश कराया गया. जब पैसा करोड़ों में पहुंचा तो कंपनी फरार हो गयी.

प्रदेश में जहां 13 मामले दूरस्थ इलाकों में दर्ज हैं. वहीं देश के अलग अलग राज्यों में 70 से अभी मामले इस पर दर्ज हुये हैं. उत्तराखंड CID मामले की जांच कर रही थी, लेकिन देश के अन्य हिस्सों से लगातार मिल रही शिकायतों के चलते अब इसे CBI को सौंपे जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

LUCC की आड़ में जो भरोसे का कारोबार हुआ वो दरअसल ठगी की कहानी थी. सवाल ये है कि कितनी और चिट फंड कंपनियां ऐसे ही दूरस्थ इलाकों में सक्रिय हैं? कब तक मासूम जनता इनकी ठगी का शिकार बनती रहेगी? अब जरूरत कड़ी जांच की है. जिससे ऐसी कंपनियों पर समय रहते लगाम लगाई जा सके.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img