Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड पेयजल निगम के कुमाऊं के प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास...

उत्तराखंड पेयजल निगम के कुमाऊं के प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास को निलंबित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड पेयजल निगम के कुमाऊं के प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास को बृहस्पतिवार को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

उत्तराखंड पेयजल निगम के अध्यक्ष शैलेश बगोली द्वारा यहां जारी एक आदेश के अनुसार, मुख्य अभियंता का प्रभार देख रहे अधीक्षण अभियंता विकास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसमें कहा गया कि विकास के विरूद्ध यह कार्रवाई संजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि विकास ने 2022 में पेयजल निगम देहरादून में अधीक्षण अभियंता पद पर तैनाती के दौरान कुमार को उनकी फर्म ‘मैसर्स हर्ष इंटरप्राइजेज’ का उत्तराखंड पेयजल निगम में पंजीकरण कराने एवं विभाग में कार्य दिलाने का आश्वासन दिया।

शिकायत के अनुसार, इसके एवज में विकास के कहने पर कुमार ने अपनी फर्म के माध्यम से ‘मैसर्स कुचु-पुचु इंटरप्राइजेज’ में पांच किस्तों में कुल 10 लाख रूपये जमा कराए। इस शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि मैसर्स कुचु-पुचु इंटरप्राइजेज फर्म में एक साझेदार विकास की पत्नी रंजु कुमारी हैं। इस पर विकास से 15 दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा गया लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। विकास के खिलाफ आरोपों को बेहद गंभीर प्रकृति का तथा उनके कृत्यों को कर्मचारी आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments