अभियान कालनेमि के तहत पुलिस ने बदरीनाथ धाम में भी साधुओं की जांच और सत्यापन का काम शुरू कर दिया

एफएनएन, बदरीनाथ : राज्य में चलाए जा रहे अभियान कालनेमि के तहत पुलिस ने बदरीनाथ धाम में भी साधुओं की जांच और सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। इस क्रम में पुलिस ने रविवार को कई बाबाओं को थाने बुलाकर दस्तावेजों की जांच की। दो बाबा संदिग्ध मिले हैं, उनके पहचानपत्रों की जांच की जा रही है।

बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के बाद वहां बाबाओं का तांता लग जाता है। पुलिस की ओर से बीच-बीच में बाबाओं के सत्यापन का अभियान चलाया जाता है। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में इस बार 600 बाबाओं का सत्यापन किया गया था, उनमें से कई बाबा यहां से जा चुके हैं।

जो नए साधु यहां आ रहे हैं, उन्हें थाने में बुलाकर सत्यापन किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दो संदिग्ध बाबा मिले हैं जो बंगाल के बताए जा रहे हैं। उनके पहचान पत्रों की जांच की जा रही है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img