03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाइक सवारों को पेट्रोल खर्च से ज्यादा देना होगा टोल टैक्स, UP में नया प्रयोग

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : टोल टैक्स के दायरे में बाइक के साथ तिनपहिया और ट्रैक्टर को पहली बार लाने का नया प्रयोग लोगों की जेब पर भारी पड़ने वाला है। बाइक सवारों को पेट्रोल खर्च से ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। यूपीडा ने यह कार्य योजना खासतौर पर राज्य के तीन लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बनाई है। इसमें गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के तैयार होते ही सभी टोल बूथों पर वाहनों को दौड़ाकर परीक्षण भी हो चुका है।

राज्य में तीन लिंक एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। जिसमें 7283 करोड़ रुपये की लागत से बने 91.35 किमी. लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीते 20 जून को उद्घाटन किया जा चुका है। इससे चार जिले गोरखपुर, आंबेडकर नगर, संत कबीर नगर और आजमगढ़ के लोग लाभान्वित होंगे। जबकि 15.20 किमी चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे और 114 किमी बलिया लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण की प्रक्रिया में है।

इस बीच उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने दो दिन के भीतर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी पूरी कर ली है। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा से प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले वाहनों से सभी 9 टोल पर टैक्स जमा कराने का परीक्षण हो गया है। वाहन के लिंक एक्सप्रेस-वे से उतरते ही सभी टोल बूथ पर प्रिंटर से निकली पर्ची पर किमी दर्ज होगा और उसी अनुरूप शुल्क भी।

परीक्षण के दौरान एक टोल दूसरे टोल से आपस में जुड़े। इसके बाद टोल रेट तय करके मुख्यालय को भेजा जा चुका है। पहली बार बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर का टैक्स लगेगा और तीनों की दर एक समान तय की गई है। लोगों को मासिक पास पर महीने में अधिकतम 20 बार यात्रा करने की छूट रहेगी। अभी बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर वालों से नकद टोल लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में यूपीडा की रेट लिस्ट तैयार

यूपीडा ने सीएम योगी के इलाके में लिंक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों से टोल वसूली की सूची तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि यदि यहां विरोध नहीं हुआ तो अन्य मार्गों पर लागू करने में अड़चन नहीं आएगी। एक्सप्रेस-वे के टोल भगवानपुर से चौदह परास (91 किमी) तक दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर से एक बार जाने पर 140 रुपये, आना-जाना दोनों 230 रुपये और मासिक पास 2280 रुपये में बनेगा। इसी तरह कुल नौ टोल बूथों पर टैक्स के बोर्ड लगाए जाएंगे। यूपीडा मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी चयन और टोल टैक्स सूची शासन को भेजी गई है, मंजूरी मिलते ही दरें लागू हो जाएंगी।

लिंक एक्सप्रेसवे का नियम एनएचएआई पर नहीं

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने साफ किया है कि यूपीडा की तरह वह दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर पर टोल टैक्स नहीं वसूलेगी। हालांकि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद बीते 26 जून को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी साफ कर दिया था कि ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img