03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा ने पार्टी नेताओं को मैदान में उतारा, घोषित किए जिला प्रभारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख के पदों पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने पार्टी नेताओं को भी मैदान में उतार दिया है। पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के लिए चुनावी रणनीति बनाने के लिए पार्टी ने चुनाव प्रभारी तैनात कर दिए हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी जिलों में चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं। उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक प्रमुख के लिए डॉ. विजय बडोनी, पुरोला ब्लॉक के लिए सत्ये सिंह राणा, मोरी ब्लॉक के लिए नारायण सिंह चौहान, चिन्यालीसैंण के लिए जगत सिंह चौहान, भटवाड़ी के लिए राम सुंदर नौटियाल, डूंडा के लिए धन सिंह नेगी को प्रभारी बनाया गया है।

चमोली में दसौली का प्रभारी राजकुमार पुरोहित को, पोखरी का हरक सिंह नेगी को, ज्योतिर्मठ का रामचंद्र गौड़ को, नंदा नगर का समीर मिश्रा को, नारायणबगड़ का रघुवीर सिंह बिष्ट को, थराली का गजेंद्र सिंह रावत को, देवल का विनोद नेगी को, गैरसैंण का कृष्ण मणि थपलियाल को, कर्णप्रयाग का विक्रम भंडारी को , अगस्त्यमुनि को रमेश गड़िया को, ऊखीमठ का वाचस्पति सेमवाल को, जखोली का रमेश मैखुरी को, भिलंगना का अतर सिंह तोमर को, कीर्तिनगर का विनोद रतूड़ी को, देवप्रयाग का जोत सिंह बिष्ट को, नरेंद्रनगर का रविंद्र राणा को, प्रतापनगर का महावीर सिंह रांगड़ को, जाखणीधार का सुभाष रमोला को, चंबा का दिनेश धने को, थौलधार का विनोद सुयाल को, जौनपुर का प्रभारी खेम सिंह चौहान को बनाया गया है।

देहरादून में कालसी का प्रभारी दिगंबर नेगी नेगी को, चकराता का भुवन विक्रम डबराल को, विकासनगर का यशपाल नेगी को, सहसपुर का संजय गुप्ता को, रायपुर का ओमवीर राघव को, डोईवाला का नलिन भट्ट को, पौड़ी का ऋषि कंडवाल को, कोट का वीरेंद्र रावत को, क्लजीखाल का सुधीर जोशी को, खिर्सू का मीरा रतूड़ी को, थलीसैंण का सुषमा रावत को, पाबो का यशपाल बेनाम को, पोखड़ा का जगमोहन रावत को, एकेश्वर का विकास कुकरेती को, बीरोंखाल का गिरीश पैन्यूली को, यमकेश्वर का मुकेश कोली को, द्वारीखाल का शमशेर सिंह पुंडीर को, दुगड्डा का संदीप गुप्ता को, नैनीडांडा का महावीर कुकरेती को, जहरीखाल का उमेश त्रिपाठी को, रिखणीखाल का का प्रभारी राजेंद्र अन्थवाल को बनाया गया है।

कुमाऊं मंडल के ब्लॉक प्रमुख के चुनाव ये बने प्रभारी

धारचूला का प्रभारी धन सिंह धामी को, मुनस्यारी का अशोक नबियाल को, मुनकोट का गणेश भंडारी को, डीडीहाट का राजेंद्र सिंह रावत को, कनालीछीना का राकेश देवाल को, पिथौरागढ़ का भूपेश पंत को,बेरीनाग का बसंत जोशी को, गंगोलीहाट का ललित पंत को,कपकोट का इंद्र सिंह फरस्वाण को बनाया गया है।

बागेश्वर का प्रभारी देवेंद्र गोस्वामी को, गरुड़ का शिव सिंह बिष्ट को, द्वाराहाट का अनिल शाही को, चौखुटिया का पूरन सांगला को,सल्ट का प्रेम शर्मा को, स्याल्दे का सुरेंद्र मनराल को, ताड़ीखेत का पूरन चंद नैनवाल को, भिकियासैंण का सुभाष पांडे को,ताकुला का अरविंद बिष्ट को,भैंसियाछाना का रमेश बहुगुणा को, हवालबाग का गौरव पांडे को, धौलादेवी का रवि रौतेला को, लमगड़ा का ललित लटवाल को, बाराकोट का श्याम नारायण पांडे को ,पाटी का सतीश पांडे को, लोहाघाट का शंकर पांडे को, चंपावत का शंकर कोरंगा को, धारी का दीपक मेहरा को, ओखलकांडा का चंदन सिंह बिष्ट को, रामगढ़ का मोहन पाल को, भीमताल का प्रदीप जनौटी को, बेतालघाट का देवेंद्र ढेला को, हल्द्वानी का गोपाल रावत को, कोटाबाग का तरुण बंसल को, रामनगर का गुंजन सुखीजा को, जसपुर का सरदार मंजीत सिंह को, बाजपुर का राम मेहरोत्रा को, काशीपुर का विवेक सक्सेना को, गदरपुर का प्रदीप बिष्ट को, रुद्रपुर का दिनेश आर्य को, सितारगंज का दान सिंह रावत को और खटीमा ब्लॉक का चुनाव प्रभारी उत्तम दत्ता को बनाया गया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img