03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अनियंत्रित कार उफनती नहर में गिरी, बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: बुधवार सुबह हल्द्वानी में बड़ा हादसा हो गया. मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं. इन नालों की बाढ़ से नहर भी पानी से भर गई हैं. कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है.

हल्द्वानी में कार नहर में गिरी: सिंचाई नहर में कार गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई. इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया. कार में 7 लोग सवार थे. इनमें से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. 3 लोग घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला.

बच्चे समेत चार लोगों की मौत: लेकिन तब तक देर हो गई थी. कार के शीशे खोलने पर पता चला कि एक बच्चे समेत कुल चार लोग दम तोड़ चुके थे. 3 लोग घायल हैं. इन्हें सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि-

कार में कुल सात लोग सवार थे. इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है. तीन लोगों का उपचार चल रहा है. नहर कार गिरी और तेज बहाव होने के चलते कार बह गई. पुलिस कार और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की है. ये लोग उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले थे.
-प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी-

कार पलटती नहीं तो सब बच जाते: अनियंत्रित होकर जब कार नहर में गिरी तो पलट गई. इससे कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. ओवर फ्लो नहर का पानी तेजी से कार के अंदर घुस गया. कार सवार लोग नीचे के हिस्से में आ गए, इस कारण चार लोगों की जान चली गई.

सभी नाले उफान पर हैं: शहर के अन्य क्षेत्रों देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नालों में भी पानी का बहाव तेज़ है. इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं. उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. निगम द्वारा पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिस कारण अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है. जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं. लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img