03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अनीस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, अनीस के भाई को हिरासत में ले लिया

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की शहर में जेल के बाहर आतिशबाजी और हूटर बजाते हुए अपने समर्थकों के साथ रवाना होने वाले तथाकथित विधायक प्रतिनिधि अनीस के मामले पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने अनीस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अनीस के भाई को हिरासत में ले लिया है. जबकि अनीस की कार समेत कई कारों को जब्त कर लिया है. मामले में अनीस फरार चल रहा है.

ये है मामला: 21 जून को जमीन धोखाधड़ी के मामले में रुड़की जेल में बंद अनीस जमानत पर बाहर आया. इस दौरान जेल के बाहर खड़े उसके 40 से 50 समर्थकों ने फूल मालाओं से उसका स्वागत करते हुए आतिशबाजी की. इसके बाद विधायक प्रतिनिधि की नेम प्लेट लगी लग्जरी कार से हूटर बजाते हुए वाहनों के काफिले के साथ रवाना हो गया. ये पूरा घटनाक्रम जेल के बाहर घटा. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी पैदा हुई.

लोगों ने इस पूरे घटना का वीडियो बनाकर और सोशल मीडिया के जरिए जमकर शेयर किया. पुलिस तक वीडियो पहुंचा तो पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार को अनीस समेत 40 से 50 समर्थकों के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के आरोप में कोतवाली गंगनहर में धारा 190/ 192/ 188 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक, पुलिस द्वारा आरोपी अनीस के घर दबिश दी गई. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस ने एक स्कॉर्पियो और दो बोलेरो वाहनों को जब्त कर अनीस के भाई जावेद को हिरासत में लिया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. हालांकि पुलिस ने सभी को अल्टीमेटम दिया है कि जुलूस में शामिल लोग 24 घंटे के अंदर थाने पहुंचें, वरना कारवाई के लिए तैयार रहें.

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि जुलूस में शामिल 3 वाहनों को सीज किया गया है. आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि न्यायालय का आदेश है कि गाड़ी पर कोई भी व्यक्ति नेम प्लेट नहीं लगा सकता.

Hot this week

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img