एफएनएन, आंवला : कुछ युवतियां राहगीरों को रोककर रुपये वसूल रही थीं। कई राहगीरों ने रुपये देने से मना किया तो युवतियां अभद्रता करने लगीं। हंगामा और मार्ग पर जाम लगने पर पुलिस ने नौ युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पूछताछ में पता चला कि ये युवतियां गुजरात की रहने वाली हैं। चंदे के नाम पर लोगों से जबरन रुपये वसूलती हैं।






