03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छात्र का माथे पर गोली लगा शव मिला, इंस्टाग्राम पर डाला हैरान करने वाला वीडियो

Spread the love

एफएनएन, मेरठ: मवाना कस्बे के मोहल्ला हीरालाल निवासी कक्षा 11 के छात्र वंश (18) का गोली लगा शव बुधवार को तहसील के निकट ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा और दो कारतूस मिले। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का मानकर जांच पड़ताल कर रही है।

वंश उर्फ चुन्नू फलावदा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वंश का परिवार गांव गडीना का रहने वाला है। बीते लगभग 12 साल से परिवार मवाना में मोहल्ला हीरालाल में रहता है। बुधवार शाम 4.30 बजे के आसपास लोगों ने एक शव तहसील बाईपास के निकट ट्यूबवेल पर पड़ा देखा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के माथे पर सामने से गोली लगी हुई थी।

कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शिनाख्त वंश के रूप में की। वंश के पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके साथ 11 बजे बैंक गया था। लगभग डेढ़ घंटा बाद बैंक से घर आ गए थे। उसके बाद घर से निकल गया था। मृतक के पैरों के बीच में तमंचा व दो कारतूस पड़े थे, जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
ओमवीर सिंह किसान हैं। दो भाई और एक बहन में वंश सबसे छोटा है। बहन सबसे बड़ी है, उसकी शादी हो चुकी है। बड़े भाई का गंगानगर में नशा मुक्ति केंद्र है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट की मां मुझे माफ करना गीत की वीडियो
एसपी देहात ने राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो भी डाली है। जिसमें गाना मां मुझे माफ करना, चल रहा है। यह भी पता चला कि छात्र को पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जो भी परिजन लिखित में देंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img