
एफएनएन, नानकमत्ता: अहमदाबाद विवाद में हादसे को लेकर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में गुरुद्वारा परिसर में बैठक आहूत की गई। बैठक में हादसे में मारे गए यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। श्री गुरु तेग बहादुर वैलफेयर ट्रस्ट के मुख्य पंसेवादार देवेंद्र सिंह ने भी अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया।
मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर महासचिव अमरजीत सिंह सचिव हरभजन सिंह गुरवंत सिंह सोनी देवेंद्र सिंह सुखवंत सिंह पन्नू अमरजीत सिंह बेदी हरभजन सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह सुखवंत सिंह भुल्लर आदि सदस्य मौजूद थे।





