03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख,कहा-भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  विजय रूपाणी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। कहा कि यह न केवल गुजरात के लिए बल्कि भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 200 से अधिक यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई है। यह हादसा प्लेन के टेक ऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img