बाग से लीची तोड़ने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

एफएनएन, हरिद्वार: इन दिनों लीची का मौसम है और हर कोई इस रसीले फल का स्वाद लेना चाहता है. हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक युवक बाग में लगी लीची देखकर खुद को रोक नहीं पाया और उसने पेड़ से लीची तोड़ ली. बाग के मालिक ने उसे लीची तोड़ते पकड़ लिया. इसके बाद बाग मालिक ने युवक की जमकर पिटाई कर दी.

लीची तोड़ने पर बेरहमी से पिटाई: बाग मालिक का युवक को पीटने के बाद भी मन नहीं भरा तो उसने उसे लीची के पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उस युवक के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर पिटाई की गई. युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वो बेहोश हो गया. बाग मालिक इतना दुस्साहसी निकला कि उसने पीड़ित युवक की पिटाई का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद दुस्साहस की हदें पार करते हुए इस वीडियो को वायरल भी कर दिया गया.

युवक को पेड़ से बांधकर पीटा: वीडियो में युवक पेड़ से बंधा हुआ दिख रहा है. कुछ लोग युवक को गालियां देते नजर आ रहे हैं और उसकी पिटाई कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहे लोग मंगलौर इलाके के रहने वाले हैं. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू की. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. हरिद्वार पुलिस ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था. हमने जांच की तो पाया कि वीडियो एक स्थानीय बाग का होने की पुष्टि हुई.

ये तीन आरोपी हुए गिरफ्तार: पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पीड़ित की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है. तीनों आरोपियों की गिरफ़्तारी भी हो गई है. पकड़े गए दबंग युवकों में माजिद, इरफ़ान और कैफ शामिल हैं. पुलिस ने तीनों का चालान काट कर कोर्ट में पेश किया है. तीनों ने अपनी गलती भी मानी है. उन्होंने कहा कि उनसे गलती हुई है और वो आगे से ऐसा नहीं करेंगे.

 

Hot this week

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img