03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनाने को सीएम ने की एक करोड़ की घोषणा

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चेंबर ब्लॉक और वाहन पार्किंग स्थल के शुभारंभ किया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन की मांग पर जूनियर अधिवक्ताओं के लिये चेंबर बनाने के लिये एक करोड़ की घोषणा भी की। कहा कि श्रम न्यायालय तीन दिन तक जिला मुख्यालय पर चलाने और अधिवक्ताओं के सामूहिक बीमा के लिए विचार किया जायेगा। शनिवार को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति रवि मलिमठ, विधायक राजकुमार ठुकराल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने संयुक्त रूप से अधिवक्ता चेंबर ब्लॉक और वाहन पार्किंग स्थल का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के संबोधित से पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सीएम के समक्ष कहा कि नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के एक साइड जिला एवं सत्र न्यायालय और दूसरी ओर प्रशासनिक कार्यालय हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण कई गरीब वादकारी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इसलिए गरीब वादकारियों की सुविधा के लिए ब्रिज बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय में लाखों मजदूर काम करते हैं, लेकिन श्रम न्यायालय काशीपुर है। इस कारण मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिये श्रम न्यायालय तीन दिन काशीपुर में चले और तीन दिन जिला मुख्यालय में। अन्य राज्यों की तर्ज पर अधिवक्ताओं को सामूहिक बीमा, पूर्व में हुये घोषणा का शेष भुगतान जल्द करने की मांग की। साथ ही नैनीताल से एंटी करप्शन कोर्ट जिला मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग की। कारण करीब 95 प्रतिशत मामले यहां के होते हैं। इसके अलावा परिसर में जूनियर अधिवक्ताओं के ब्लॉक बनाने और विश्राम गृह बनाने की मांग की। विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति ने जिला बार एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेंबर बनाने के लिए विधायक द्वारा दी गयी आर्थिक मदद के लिए सराहना की गयी। वहीं विधायक ने भी एसोसिएशन की जायज मांग को पूरी करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल, जिला जज नरेंद्र दत्त, वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिवार, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, मेयर रामपाल सिंह, कुमाऊं आयुक्त अरविंद हयांकी, आईजी अजय रौतेला समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला बार एसोसिएशन के सचिव नरेश रस्तोगी ने किया।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img