सौदा बेंच रहीं बुज़ुर्ग महिला को तमंचा ले कर दौड़ाया, गोली लगने से गई जान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरदोई : बीच बाज़ार बैठी सौदा बेंच रहीं बुज़ुर्ग महिला को तमंचा ले कर दौड़ाया। जान बचाने के लिए वह बुज़ुर्ग एक दूसरे के घर में घुस गई। हमलावर भी उसी घर में पीछे से घुसे और बुज़ुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी। बुधवार दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर सुनते ही गुस्साई भीड़ ने बिलग्राम-कन्नौज पर जाम लगा दिया। इसका पता होते ही वहां पहुंचे सीओ बिलग्राम रविप्रकाश सिंह ने भीड़ को काफी समझाया तब कहीं जाम हटवाया जा सका।

बताया गया है कि मल्लावां कोतवाली के मक्कू पुरवा की 60 वर्षीय रामश्री पत्नी सूरजबली गांव-गिरावं की बाज़ार में थोड़ा-बहुत सौदा बेंच कर गुज़ारा कर रही थी। बुधवार को वह इसरपुर बाज़ार में सौदा बे़च रही थी,उसी बीच पंचम सिंह पुत्र हरिहर सिंह हाथ में तमंचा ले कर वहां पहुंचा और रामश्री को ललकारा।

पंचम सिंह को सामने देख कर वह डर कर भाग खड़ी हुई। पंचम उसे दौड़ाने लगा। जान बचाने के लिए दौड़ रही रामश्री दूसरे के ओम् घर में घुस गई। पीछे से पंचम भी पहुंच गया और उसने वहीं गोली मार कर रामश्री की हत्या कर दी।

इसका पता होते ही वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई,लेकिन उससे पहले ही पंचम सिंह वहां से भाग निकला। वारदात के बारे में सुनते ही भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया,उसने बिलग्राम-कन्नौज रोड पर जाम लगा दिया।

इसका पता होते ही पुलिस और सीओ बिलग्राम रविप्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझा कर किसी तरह से जाम हटवाया। सीओ बिलग्राम श्री सिंह का कहना है कि रामश्री की हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जग रहा,साथ ही हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई है।

भाइयों के साथ मिल कर की थी प्रधान की हत्या

रामश्री की हत्या करने वाला पंचम सिंह प्रधान रामपाल सिंह की हत्या को अंजाम दे चुका था,उसने अपने भाइयों सत्यपाल सिंह व रामपाल सिंह के साथ तत्कालीन  प्रधान की हत्या कर चुका था,जिसमें तीनों भाई सज़ा काट चुके है।

पुलिस पर लगाया अनदेखी करने का आरोप

रामश्री की हत्या से गुस्साए लोगों का आरोप था कि पंचम सिंह की गुंडागर्दी की तमाम शिकायतें पुलिस से की जाती रही,लेकिन पुलिस ने एक भी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया,कहा जा रहा है कि अगर पुलिस अनदेखी न करती तो शायद रामश्री की हत्या जैसी वारदात को होने से रोका जा सकता था।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img