एफएनएन, बरेली: सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को व्यापार में रुपये लगाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर सुभाष नगर पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है





