03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फेसबुक पर खुदकुशी का मैसेज लिखा और खा ली डिप्रेशन की दवा

  • पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, हालत में सुधार, बेरोजगारी, घरेलू कलह ने किया मजबूर

 एफएनएन, हल्द्वानी। बेरोजगारी और पारिवारिक कलह से तंग परेशान युवक ने मां की डिप्रेशन की गोलियां खा लीं और फेसबुक पर मैसेज भी वायरल कर दिया। इस पोस्ट का जैसे ही पुलिस को पता चला तो हड़कंप मच गया। तत्काल जांच की गई।

जानकारी मिली कि मुखानी में विवेकानंद हास्पिटल के पास रहने वाले युवक आशीष का पिछले कुछ दिनों से  पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके अलावा वह बेरोजगार भी था। इसी वजह से मानसिक तनाव में आ गया। शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे उसने फेसबुक पर पोस्ट में खुदकुशी की कई वजहें बताते हुए उसे वायरल कर दिया और मां की डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रही अपनी मां की घर पर रखी दवा में से बहुत सी गोलियां खा ली थीं।  पुलिस ने युवक का पता लगाकर उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। आशीष कुछ अरसा पहले तक डिश लगाने का काम करता था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img