03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बंशीधर के बाद इंदिरा ने भी साधा विकास प्राधिकरण पर निशाना, कहा- अवैध वसूली का माध्यम है यह प्राधिकरण

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विकास प्राधिकरण खत्म करने की मांग पर अभी कोई कार्यवाही भी नहीं हुई थी कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने विकास प्राधिकरण को भ्रष्टाचार का अड्डा करार दे दिया है। कहा, कि प्राधिकरण में लोगों की समस्याओं का समाधान कम और भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जाता है। इंदिरा ने साफ तौर पर कहा है कि वह इस बार के विधानसभा चुनाव में प्राधिकरण में हो रहे भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाएगी।

ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर दौरे पर पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने पत्रकार वार्ता में साफ तौर पर कहा कि भाजपा की जीरो टॉलरेंस सरकार में विकास प्राधिकरण में सिर्फ भ्रष्टाचार और अवैध उगाही का खेल खेला जा रहा है, इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा की सरकार में भाजपा नेता ही भाजपा सरकार को बदनाम करने में लगे हैं क्योंकि ऊधम सिंह नगर जनपद में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियों के मालिक भाजपा नेता है। वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने यह भी कहा कि हो सकता है भाजपा नेताओं के द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर प्राधिकरण के द्वारा सुनवाई न किये जाने भाजपाई प्राधिकरण को हटाने की मांग पर अड़े हो। इसके साथ ही इंदिरा ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार के चुनावी मुद्दे में प्राधिकरण भी शामिल होगा। इसके साथ ही जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार में होने वाले भ्रष्टाचार को जनता के सामने मुद्दा बनाकर कांग्रेस जन जन तक जाएगी।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img