03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: गंगोत्री मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 यात्रियों की मौत, 2 घायल

एफएनएन, उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हो गया है। सुबह 9 बजे गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हैं। हेलिकॉप्टर के मलबे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ये हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है और गंगोत्री की ओर जा रहा था। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस मौजूद है।

क्या है पूरा मामला?

उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया। गंगोत्री धाम की ओर जा रहा aero trans प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के पास होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में श्रद्धालु सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा पर थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। मौके के लिए पुलिस, सेना की विशेष टुकड़ी, आपदा प्रबंधन की QRT टीम, NDRF, SDRF, 108 एंबुलेंस सेवा, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमें रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सीएम धामी का सामने आया बयान

इस मामले में उत्तराखंड के सीएम धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Hot this week

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img