03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

50 मासूमों से हैवानियत… सीबीआई ने जेई को चित्रकूट से किया गिरफ्तार

खास-खास

सिंचाई विभाग में तैनात था, बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर के बच्चों को बनाया शिकार

डार्क वेब के जरिए बाल यौन शोषण के वीडियो विदेश तक करता था सप्लाई

भारी मात्रा में कैश और आपत्तिजनक इलैक्ट्रानिक मैटीरियल भी घर से बरामद 

एफएनएन, चित्रकूट। सीबीआई ने चित्रकूट में छापा मारकर 50 से भी ज्यादा मासूमों के साथ कई साल से हैवानियत का गंदा खेल खेलते आ रहे सिंचाई विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को गिरफ्तार किया है। इंसान की खाल में छिपे इस भेड़िए जेई राम भवन का शिकार बनने वाले बच्चे  5 से 16 साल  तक के हैं। पीड़ित नौनिहालों में से ज्यादातर बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जेई और उसके गैंग में शामिल बदमाश बच्चों को डरा-धमकाकर उनकी पोर्न वीडियो पूरे मुल्क और दुनिया भर में डार्क वेब के जरिए इंटरनेट पर वर्षोें से अपलोड करते आ रहे थे।

बताते हैं कि  इंसानियत को शर्मसार करने वाला हैवानियत का ये नंगा नाच  पिछले 10 बरसों से चल रहा था। ये हैवान इन बच्चों के साथ दरिन्दगी का वीडियो भी बनाता था, जिन्हें वो इंटरनेशनल पोर्न साइट्स को बेचता था। जेई पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। CBI की टीम ने जूनियर इंजीनियर के घर से काफी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सबूत और कैश मिले हैं। यूपी का सिंचाई विभाग आरोपी को सस्पेंड करने की कार्रवाई कर रहा है।

सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट समेत बांदा और आसपास के जिलों में बच्चों के यौन शोषण का आरोप था। यह भी आरोप था कि आरोपी के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। यह लोग बच्चों के साथ यौन शोषण करने के बाद उनकी वीडियो और अन्य तस्वीरें उतार कर बेचने का काम भी करते थे। यह भी आरोप है कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली तस्वीरों और वीडियो को आरोपी द्वारा इंटरनेट की सुविधा का उपयोग कर प्रकाशित और प्रसारित भी किया जाता था इसके लिए यह लोग डार्क वेब का उपयोग किया करते थे।

सीबीआई के मुताबिक, यह भी आरोप है कि आरोपियों ने कथित तौर पर 5 साल से 16 साल की बच्चों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामानों और गैजेट्स का  इस्तेमाल किया। सीबीआई ने इन आरोपियों के घरों पर जब तलाशी ली तो ₹8 लाख  नगद, मोबाइल फोन, लैपटॉप, वेब कैमरा, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड और खिलौनों समेत इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज डिवाइस बरामद हुए। सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक आरोपी के ईमेल की जांच से पता चला है कि वह बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने के उद्देश्य से कथित तौर पर कई भारतीय और विदेशी नागरिकों के संपर्क में भी था।

दिल्ली से आई CBI टीम 3 नवंबर मंगलवार को जेई रामभवन और उसके ड्राइवर अभय कुमार को एसडीएम कॉलोनी स्थित घर से ले गई थी। आरोपी जेई मूल रूप से बांदा के नरैनी कस्बे का रहने वाला है। यह सिंचाई विभाग में चित्रकूट में 2010 से तैनात है। 2012 में कपसेठी गांव की युवती ने खुदकुशी की थी, जिस पर जेई और उसके चालक पर युवती के परिजन ने प्रताड़ित करने समेत कई आरोप लगाए थे।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img