03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हेमकुंड साहिब यात्रा : मार्ग पर सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम जारी

Spread the love

एफएनएन, हेमकुंड साहिब यात्रा: मार्ग पर सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना के जवानों और गुरुद्वारे के सेवादारों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक पहले निरीक्षण किया था और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया।

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग पर पड़े हिमखंडों व मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिए सेना के 25 जवान और गुरुद्वारे के 18 सेवादार शनिवार को घांघरिया पहुंच गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के चलते रविवार और सोमवार को काम शुरू नहीं हो पाया।

मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद जवानों व सेवादारों ने अटलाकोटी तक पहले मार्ग का निरीक्षण किया और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर दो जगह पर 20 फीट ऊंचे और 200 मीटर चौड़े हिमखंड पसरे हुए हैं, इसके अलावा ऊपर के क्षेत्र में रास्ता पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है।

यात्रा शुरू होने से पहले रास्ते से बर्फ हटाकर उसे आवाजाही के लिए बनाया जाएगा। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि टीम ने रास्ते का निरीक्षण किया। जहां अधिक बर्फ है वहां पर ऊपर से हल्की बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही के लिए रास्ता बनाया।

मौसम साफ होने के साथ ही बर्फ को हटाने का काम जारी है। उधर, हेमकुंड साहिब आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार घांघरिया में रुके हुए हैं। जवान और सेवादार पूरा रास्ता तैयार होने तक घांघरिया में ही रुकते हैं।

दोपहर को रास्ता बनाने के बाद शाम को वापस घंघरिया लौटते हैं। लेकिन अभी तक घांघरिया में बिजली, पानी और संचार की सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। इससे वहां रह रहे जवानों और सेवादारों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img