03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घर से लापता किशोरी प्रेमी से शादी कर पहुंची थाने, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला सामने आया है। यहां घर से लापता किशोरी अपने प्रेमी के साथ शादी कर थाने पहुंच गई। इस दौरान किशोरी खुद के बालिग होने का दावा कर रही थी। वहीं, पुलिस जांच में किशोरी का नाबालिग होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बताया गया कि बीती 7 मार्च को उनकी नाबालिग बेटी घर से भाग गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस जांच में किशोरी को भगाने के मामले में आकाश निवासी सरकपुर सुभानपुर पोस्ट रहमा थाना बिनावर जिला बदायूं का नाम प्रकाश में आया। इसी बीच पुलिस आकाश के घर पर भी पहुंची थी। लेकिन वह किशोरी के साथ फरार चल रहा था।

वहीं, आकाश को जब यह पता चला कि पुलिस उसे ढूंढ रही है। दोनों (आकाश और लापता किशोरी) बुधवार शाम को नाटकीय ढंग से थाने में पहुंच गए। जहां किशोरी ने कहा कि उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। इसलिए उसने अपने प्रेमी आकाश के साथ शादी की है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। जिसमें पाया गया कि नाबालिग की उम्र स्कूली प्रमाण पत्र में 18 वर्ष से कम है।

मामले में 20 वर्षीय आकाश के खिलाफ धारा 140(3) बीएनएस का लोप कर धारा- 137(2) , 87 बीएनएस व 3/4 सहपठीत 16/17 पॉक्सो की बढ़ोतरी की गई। नाबालिग से शादी के आरोप में अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Hot this week

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Ramesh Pokhriyal निशंक बोले- मैं हमेशा मेन लाइन में हूं, साइडलाइन होने का सवाल नहीं

एफएनएन, देहरादून : Ramesh Pokhriyal पूर्व केंद्रीय मंत्री और...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Topics

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img