03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर बनाती अश्लील वीडियो, दोस्त करता ब्लैकमेल

Spread the love

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पुलिस ने शातिर ब्लैकमेल गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने युवती समेत गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये दोनों आरोपी पहले लोगों को प्रेम जाल में फंसाते थे और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे.

जानिए कैसे खुला मामला

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कोटद्वार कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी. व्यक्ति ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया था कि एक महिला और उसके पुरुष साथी ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली की है.

इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु.अ.सं-107/2025, धारा 308(6) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गहन जांच की गई.

सीआईयू टीम की मदद से दोनों आरोपियों नवजोत सिंह व उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि महिला लिफ्ट मांगकर वाहन चालकों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर होटल या कमरे में ले जाती थी.

आरोप है कि होटल में जाने के बाद पहले से तय प्लान के तहत नवजोत सिंह आकर दोनों की वीडियो बना लेता था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलता था. पुलिस के अनुसार अब तक दर्जनों लोगों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया है. दोनों के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img