Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडथार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरी, हादसे के दौरान 5 लोग सवार; रेस्क्यू...

थार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरी, हादसे के दौरान 5 लोग सवार; रेस्क्यू जारी

एफएनएन, उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को बागवान के पास एक थार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक महिला का गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया है। जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक वाहन में सवार पांच लोग पौड़ी के रहने वाले है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा देवप्रयाग में बागवान के पास हुआ है। यहां शनिवार को एक वाहन (थार) अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में 5 व्यक्ति बैठे थे। जिसमें से एक महिला का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया गया। मौके पर एसडीआरएफ, श्रीनगर देवप्रयाग पुलिस पहुंच गई है। वहीं, एसडीआरएफ ढालवाला से एक डीप डाइवर की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments