03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कोंडे ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

“पुलिस के पास उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों, वाहनों का हो सदुपयोग”
सर्वप्रथम उनके द्वारा जनपद में उपलब्ध पुलिस बल की समीक्षा की गई। सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त होने वाले पुलिस की आवासीय, भोजनालय व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा नियुक्त होने वाले पुलिस बल के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पुलिस के पास उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों वाहनों के विवरण की समीक्षा कर उनका सदुपयोग करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित फायर सर्विस व पुलिस दूरसंचार से उनकी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए कार्ययोजना के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

“यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी को रोका जाए”
विगत वर्षों के ड्यूटी प्वाइंटों का वर्तमान परिस्थितियों में मूल्यांकन करते हुए नए ड्यूटी स्थलों का चयन करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी को रोकने हेतु सार्थक प्रयास करने तथा ऐसे कृत्य करने वालों पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऑपरेशन मर्यादा, कोटपा अधिनियम व उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

“केदारनाथ धाम में मांस-मदिरा ले जाने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई”
अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यात्रा के दौरान शराब तस्करी व नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। साथ ही आम जनभावना के दृष्टिगत धाम क्षेत्र में मीट-मांस-मदिरा इत्यादि ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बैठक में मौजूद गत वर्षों की यात्रा ड्यूटियों में नियुक्त रहे प्रभारियों व कार्मिकों से सुझाव भी लिए गए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

Topics

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img