03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देवरिया टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं की गुंडई, कर्मचारियों को पीटा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में तोड़फोड़

Spread the love

– पुलिस के सामने ही कर्मचारियों को पीटते और तोड़फोड़ करते रहे सत्ताधारी दल के दबंग
– एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई कार्रवाई

एफएनएन, रुद्रपुर: किच्छा रोड पर देवरिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों से कल रात शराब के नशे में सत्ताधारियों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पूरी घटना पुलिस के सामने ही हुई और पुलिस कर्मियों को भी अभद्रता का शिकार होना पड़ा। सीसीटीवी फुटेज में सारा मामला कैद हो जाने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्ती दिखाते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू करा दी है।

घटना कल रात करीब 11:45 बजे की है। शराब के नशे में कुछ लोग कारों से देवरिया टोल प्लाजा पर पहुंचे और बिना टोल दिए गाड़ी निकालने की कोशिश की। गाड़ी से उतरकर इन लोगों ने बैरियर उठा दिए और जाने लगे। कर्मचारियों ने इन्हें रोका तो वे मारपीट और गाली गलौज करने लगे। कर्मचारियों को पीटते हुए ये लोग टोल के पास बने एडमिनिस्ट्रेटिव रूम में घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ और उत्पात मचाया। काउंटर तोड़ने के साथ ही उन्होंने दरवाजो के शीशे भी तोड़ डाले। इतना ही नहीं, भागकर भीतर छुपे कर्मचारियों को बेरहमी से गिरा- गिरा कर पीटा।

टोल के सामने ही पुलिस चौकी है तो पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। बावजूद शराब के नशे में धुत लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का मुक्की की और टोल के मैनेजर राहुल शर्मा से भी गाली गलौज और अभद्रता की। बाद में ये लोग उत्पाद मचाते हुए चले गए।

 

सुबह मेडिकल कराने के बाद टोल के कर्मचारियों की ओर से थाने में तहरीर दी गई। मामला गंभीर होने के कारण एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए इस मामले में एफआईआर दर्ज कार्यवाही के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज में भाजपा के कुछ जिम्मेदार लोगों के चेहरे सामने आए हैं जिन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उत्पात करने वाले खुद को लालपुर नगर पंचायत का अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बता रहे थे।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img