03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, यात्रियों ने बमुश्किल कूद कर बचाई अपनी जान

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कार में सवार यात्रियों ने बमुश्किल कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कार में लगे सीएनजी सिलेंडर को फटने से भी बचा लिया. हालांकि इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. बताया जा रहा कि हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा के यात्री हरिद्वार की ओर जा रहे थे.

चलती कार में लगी आग: बीती देर रात रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई. जिसके बाद कार में सवार यात्रियों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं कार में आग लगने से हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद घटना की जानकारी फायर स्टेशन रुड़की को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान: घटनास्थल पर पहुंच कर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही कार में लगे सीएनजी फिटेड सिलेंडर को भी फटने से बचा लिया. यदि सीएनजी सिलेंडर फट जाता तो आसपास अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले सकता था और बड़ी घटना भी हो सकती थी. वहीं फायर सर्विस ने तत्काल एक्शन से एक बहुत बड़ी घटना होने से बचा लिया. हालांकि इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई, अन्य कोई जनहानि नहीं हुई. कार दिनेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा चला रहा था.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img