03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्मार्टफोन पर 5जी की दस्तक! 20 गुना तेज होगी स्पीड

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: स्मार्टफोन को अब नयी रफ्तार मिलेगी, जिससे अनेक काम अब महज कुछ सेकेंड में हो जाएंगे। यह बदलाव होगा 5जी के जरिये और इससे संबंधित अनेक पहलुओं के बारे में हम आपको बता रहे हैं। भारत में अभी तक 5जी टेक्नोलॉजी तक नहीं आई है, भारत ने भी एक मजबूत 5जी सिस्टम विकसित करने के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जतायी है, लेकिन स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी कंपनियों ने अपने 5जी मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं।

आइए जानते हैं 4जी और 5जी की में क्या फर्क है, साथ ही 4जी के मुकाबले 5जी की स्पीड कितनी तेज होगी। अगर दुनिया में स्मार्टफोन यूजर्स की बात करें तो सितंबर 2019 तक के डेटा के हिसाब से चीन में 85.11 करोड़, भारत में 34.59 करोड़, यूएस 26.02 करोड़, ब्राजील में 9.68 करोड़, रूस में 9.53 करोड़ यूजर्स हैं। दुनिया में तकनीकों को एक अरब के आंकड़े तक पहुंचवे में कितने साल लगे ये देखा जा सकता है। इसमें ऑनलाइन बैंकिंग के लिए 41 साल, स्मार्टफोन के लिए 19 साल, इंटरनेट के लिए 16 साल, 3जी के लिए 12 साल, 4जी के लिए 12 साल और 5जी के लिए 3.4 साल।

दो सेकेंड में फिल्म होगी डाउनलोड

सामान्य हिंदी फिल्म करीब 1500 एमबी की होती है। 5जी के जरिये यूजर्स इसे महज दो सेकेंड में डाउनलोड करने में सक्षम हो पाएंगे, फिलहाल इसके लिए कम से कम 40 सेकेंड का समय लगता है।

क्या है 5जी नेटवर्क

सेलुलर टेक्नोलॉजी का नवीनतम प्रारूप है 5जी, जो वायरलेस नेटवर्क की स्पीड और रेस्पोन्सिवनेस यानी प्रभाव्यता को बहुत हद तक बढ़ाता है। 5जी के माध्यम से वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन से डाटा ट्रांसमिट की स्पीड को 20 जीबीपीएस तक उच्च रूप से बढ़ाया जा सकता है। सेल साइटों से बने वायरलेस नेटवर्क उन क्षेत्रों में विभाजित होते हैं, जो रेडियो तरंगों के माध्यम से डेटा भेजते हैं। फोर्थ-जेनरेशन लॉन्ग टर्म इवोलुशन (एलटीई) वायरलेस टेक्नोलॉजी 5जी को नींव मुहैया कराती है।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img