03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद : वेटर ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

एफएनएन, मुरादाबाद: सिविल लाइंस क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले युवक ने कमरे पर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बराबर में सो रहे रिश्तेदार युवक ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा और निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा अंतर्गत गांव सराय निवासी राहुल मुरादाबाद के नखरा रेस्टोरेंट में पिछले चार माह से वेटर का काम करता था। इसी रेस्टोरेंट में इसी गांव का मोहित भी काम करता है। मोहित व राहुल आपस में रिश्तेदार हैं। इन दोनों ने अन्य दो युवकों के साथ मिलकर रामगंगा विहार में एक मकान किराये पर लिया था। चारों युवक उसी मकान में रहते थे। सोमवार को दो युवक काम पर गए हुए थे। राहुल और मोहित कमरे पर थे। मोहित सो गया, तभी राहुल शाम को कमरे में फंदा बनाकर लटक गया। मोहित सोकर उठा तो उसे फंदे पर लटका देख चीख निकल गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से राहुल को फंदे से उतारा और निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया की युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों को बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

Hot this week

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img