03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, 1 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलट गया। वहीं, इस हादसे में 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 5 गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को हुआ है। जहां हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा के ग्रामीणों का वाहन असंतुलन होने के चलते पलट गया। वहीं, इस हादसे में 1 बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां 2 की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया कि हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा के निवासी मेघराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ग्रामीणों का वाहन पलटने से यह बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में मृतक की पहचान देव (11 वर्षीय) पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। जबकि वंदना पत्नी सचिन, पूजा पत्नी रामनिवास, भूमेश पत्नी मेघराज, आदि और सोनू उर्फ आशीष पुत्र रविंद्र घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Topics

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img