03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून जमीन घोटालों में शिक्षिका को जमीन दिलाने के नाम पर, 1 करोड़ 20 लाख की ठगी

एफएनएन, देहरादून: राजधानी में जमीन घोटालों के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अभी रजिस्ट्री घोटाले की जांच चल ही रही है कि एक और जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आ गया है. थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत सुद्धोवाला में जमीन दिलाने के नाम पर अध्यापिका से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी हुई है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी जमीन धोखाधड़ी के कई मुकदमें दर्ज हैं.

लैंड फ्रॉड समन्यव समिति को मिली शिकायत: अनुराधा बिल्जवाण निवासी शिमला बाईपास रोड ने लैंड फ्रॉड समन्वय समिति को शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि वह वर्तमान में जनपद उत्तरकाशी के एक दुर्गम स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं. संतोष गैरोला निवासी पुरोला उत्तरकाशी ने बताया है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ देहरादून में जमीन लेने का विचार किया. जमीन लेने के लिए उन्होंने रामनरेश नौटियाल निवासी यमुना कॉलोनी से संपर्क किया.

जमीन के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी: रामनरेश ने सुद्धोवाला में 540-540 गज के दो प्लाट दिखाए. दोनों प्लाट का सौदा एक करोड़ 20 लाख रुपए में तय हो गया. 20 अप्रैल 2021 को वह रजिस्ट्री कराने के लिए विकासनगर पहुंचे. सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम में रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज जमा कराए गए. रामनरेश ने कहा कि एक महीने में रजिस्ट्री मिल जाएगी. जिसके बाद चारदीवारी करवा सकते हैं. इसी दौरान पीड़ितों ने रामनरेश को एक करोड़ 20 लाख रुपए दे दिये.

पैसे वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप: दस्तावेज जमा कराने और 1 करोड़ 20 लाख रुपए देने के बावजूद काफी दिनों तक रजिस्ट्री नहीं आई. इस पर जब रामनरेश से बात की तो उसने साफ जवाब नहीं दिया. पीड़ितों को जब शक हुआ तो उन्होंने रजिस्ट्री करने वाले वकील से मुलाकात की. वकील ने कहा कि रामनरेश फर्जी व्यक्ति है. उसने स्टाम्प की फीस तक नहीं दी है. पीड़ितों ने जब तहसील में पूछताछ की तो पता चला कि जमीन रामनरेश की नहीं है. इसके बाद जब पीड़ितों ने रामनरेश से संपर्क किया तो आरोप है कि वो धमकी देने लगा.

 

Hot this week

Rudrapur में महिला श्रमिकों से भरी मैजिक गाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र...

Topics

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 4 लोगों की मौत, 6 घायल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img