03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, जाने- कैसे खुला पूरा मामला

Spread the love

एफएनएन, विकासनगर : सैनिक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने चाकू से गला रेत कर सैनिक की हत्या की थी, बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक के हाथ की नस को भी काट दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और ब्लेड के साथ ही आरोपियों द्वारा हत्या के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। बीते बृहस्पतिवार की शाम करीब 4.45 बजे आदर्श विहार हरबर्टपुर में रहने वाली रीमा नेगी ने पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पति राकेश सिंह नेगी ने बुधवार की रात 11 बजे हाथ और गले की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के 17-18 घंटे बाद सूचना मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। मृतका की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक रीमा ने बताया कि उसके अपने पति के साथ वैचारिक मतभेद थे। करीब एक वर्ष पहले उसने एक जिम ज्वाइन किया था, वहां उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर शिवम मेहरा पुत्र सुनील कुमार निवासी गीता भवन रोड वार्ड नं0-3 कल्याणपुर विकासनगर से हुई। कुछ दिन में उनकी यह दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई। अक्तूबर में उसका पति छुट्टी पर घर आया था, इस वजह से वे दोनों मिल नहीं पा रहे थे। उन्होंने राकेश को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रीमा और उसके प्रेमी शिवम को लेहमन रोड स्थित जिम से गिरफ्तार कर लिया।
रीमा ने बताया कि पति के घर पर होने से वह अपने प्रेमी शिवम से नहीं मिल पा रही थी। दोनों मोबाइल पर ही चैटिंग करते थे। चैट करते-करते ही उन्होंने हत्या की साजिश रची। बीते बुधवार की शाम रात करीब 10 बजे रीमा ने मोबाइल पर मैसेज कर शिवम को चाकू के साथ अपने घर बुलाया। घर में घुसने के बाद शिवम लॉबी के पास किचन में जा छिपा। इसके बाद रीमा पति से लड़ने के इरादे से चाकू के साथ बेडरूम में पहुंच गई। लड़ाई करते-करते रीमा अपने पति को लॉबी तक ले आई। राकेश के लॉबी में आने के बाद किचन में छिपा शिवम बाहर आ गया और उसने राकेश को पीछे से पकड़ लिया। फिर रीमा ने अपने पति के गले पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। चाकू से गले की नस पर हमला होते ही राकेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों मृतक के शव को लॉबी से घसीटकर बाथरूम तक ले गए। लॉबी से बाथरूम तक फर्श पर गिरे खून को कंबल से साफ किया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतक की मौत के बाद उसके हाथ की नस को भी काटा गया। फर्श की सफाई करने के बाद दोनों सुबह होने का इंतजार करने लगे। सुबह पांच बजे शिवम अपने पर जिम में आ गया। रीमा ने दोपहर के समय घटना के बारे में सबसे पहले लुधियाना (पंजाब) में रह रहे अपने पिता को बताया। इसके बाद शाम करीब पौने पांच बजे वह हरबर्टपुर चौकी पहुंची और पति के आत्महत्या करने की झूठी सूचना पुलिस को दी ।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img