03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर में पति ने अपनी दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर: रुद्रपुर के काशीपुर में पति ने अपनी दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी पति के तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं. बेटे की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, काशीपुर के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटोराताल पूर्वी में जल संस्थान से सेवानिवृत्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा है. व्यक्ति घर में अपनी दूसरी पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था. जबकि उसकी बेटी मुंबई में रहकर किसी पार्लर में काम करती है. बीती सायं आरोपी का बेटा जिम गया था और घर पर उसकी मां अकेली थी. इसी दौरान व्यक्ति घर आया और अचानक पत्नी पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है अचानक घर में शोर-शराबा होने पर मकान मालिक व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां महिला लहूलुहान पड़ी थी. जिस पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था.

वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है.

Hot this week

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img