03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फतेहपुर के खागा में मालगाड़ियों की भिड़ंत में इंजन क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर घायल

Spread the love

रोकी गईं कई ट्रेनें, कुछ रेलगाड़ियों के रूट भी बदले गए, हादसे के कारणों की जांच शुरू

एफएनएन ब्यूरो, फतेहपुर-उप्र। यूपी के फतेहपुर जिले में खागा कस्बे के पास पांभीपुर इलाके में मालगाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों के इंजन और गार्ड वैगन ट्रैक से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों मालगाड़ियों के पायलट (चालक) भी गंभीर घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बताया गया कि एक मालगाड़ी पहले से ही ट्रैक पर खड़ी थी। तभी रेल संचालन तंत्र की असावधानी की वजह से दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई और सीधे खड़ी मालगाड़ी के इंजन से जाकर टकरा गई। आमने-सामने की इस भिड़ंत में दोनों मालगाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दोनों के पायलट (चालक) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोकी गईं कई ट्रेनें, कुछ के रूट बदले
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे के कारण फतेहपुर सेक्शन में ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रोका गया है तो कुछ के मार्ग बदले गए हैं।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img