03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी लापरवाही करने वाले 8 दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

एफएनएन, हल्द्वानीः अपराध समीक्षा की बैठक के दौरान एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने नशे के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले 8 दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। बता दें कि लाइन हाजिर होने वालों में 6 चौकी प्रभारी भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक बबीता थाना हल्द्वानी, उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल, उपनिरीक्षक विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर, उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टीपी नगर, उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी, उनि देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, उप निरीक्षक रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग और ANTF के कांस्टेबल अरविंद कार्की समेत कांस्टेबल नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाइन हाजिर किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने के तहत सभी थाना/चौकी और एसओजी प्रभारी को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही कहा कि नशे के खिलाफ लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img