03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विकास में आड़े नहीं आएगी धन की कमी : मेयर

एफएनएन, रुद्रपुर : मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप कराये जा रहे है।
वार्ड 26, मॉडल कॉलोनी में सूर्य एनक्लेव की मुख्य रोड पर हॉट मिक्स डामर रोड के निर्माण कार्य के मौके पर मेयर ने कहा कि
नगर निगत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। मेयर ने कहा कि विकास कार्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास के पैसे की बर्बादी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जायेगी। जनता का एक एक पैसा विकास के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से चुनाव के दौरान जो वायदे उन्हें किये थे उन्हें पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि निर्माण कार्यों में कहीं भी कमी दिखाई दे तो वह अवश्य सूचित करें। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह का कालोनीवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद रजनी रावत, शैलेंद्र रावत, अंबर सिंह, सुशील चौहान, विनय विश्वास, महेंद्र आर्य, गौतम रुंगटा आदित्य सिंगला, अमित सक्सेना, सुमित सक्सेना, रोहित गोयल, रोहित सिंघल, दिनेश कामरा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img