03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बिजनेस के साथ ही राजनीति में भी दखल बढ़ाएंगे कायस्थ

Spread the love

== नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को याद करके मनाया कायस्थ चेतना मंच का 19वां वार्षिकोत्सव

निर्भय सक्सेना की खोजी पुस्तक ‘कलम बरेली की-5’ का विमोचन भी हुआ
== अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किया गया डॉ. पवन सक्सेना का भव्य स्वागत

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। कायस्थ समाज बिजनेस के साथ ही राजनीति में भी दखल बढ़ाएगा। रोटरी क्लब के सभागार में कायस्थ चेतना मंच के 19वें स्थापना दिवस में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संस्था के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना का  जोरदार स्वागत किया गया और खोजी पत्रकार निर्भय सक्सेना की पुस्तक कलम बरेली की 5 का विमोचन भी किया गया।

संस्था अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि कायस्थ चेतना मंच को अब अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से सम्बद्ध कर दिया गया है। दिल्ली में हाल ही में हुए एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ.अनूप श्रीवास्तव खुद यह घोषणा कर चुके हैं। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की पावन जयंती पर उनका स्मरण भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा के समक्ष  दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्रीमती एकता सक्सेना, संगीता सक्सेना व ललिता सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त की वंदना की। महासचिव अमित सक्सेना ‘बिंदु’ ने संस्था की प्रगति आख्या पढ़ी। कोषाध्यक्ष ने आय व्यय की पूरी जानकारी दी। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। प्रदीप मधवार, अनीता मुकेश, संस्था के संरक्षक रोटरी गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी़, सेंट्रल बैंक के प्रबंधक कृष्ण मोहन सक्सेना ने भी नेताजी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरक, उपयोगी विचार रखे।

संस्था के संरक्षक उद्यमी एवं पत्रकार डा. पवन सक्सेना का अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अध्यक्ष संजय सक्सेना और पूरी टीम ने जोरदार स्वागत किया।  अपने उद्बोधन में डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि समाज को राजनीति और बिजनेस में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागिता बढ़ानी चाहिए। इस काम में जितनी भी मदद हो सकती है की जाये, सभी अपने दिल दिमाग के दरवाजे अपने लोगों के लिए खुले रखें।

संस्था के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि आगे बढ़ते जाइये, पीछे वालों को भी आगे बढ़ाते जाइये। हम राजनीति में भी आगे बढ़ें और बिजनेस में भी। कार्यक्रम के अंत में इतिहास-संस्कृति के खोजी पत्रकार निर्भय सक्सेना की पुस्तक कलम बरेली की-5 का विमोचन भी किया गया। संचालन सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आलोक प्रकाश, उन्मुक्त संभव शील, राजीव अस्थाना, पुन्नू सक्सेना, पूर्व पार्षद चमन सक्सेना, अनुपम चमन, बी के सक्सेना, अविनाश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, शशि सक्सेना, ललिता सक्सेना, अपाली सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना,छवि सक्सेना, प्रतिभा जौहरी प्रवेश वर्मा, प्रभात नारायण सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अनुज कांत सकसेना, अंतरिक्ष सकसेना, पी के सकसेना, राजेश सकसेना, अनिल सकसेना, पुनीत कुमार जौहरी, अचल सकसेना, राजीव सक्सेना, अशोक सकसेना, सचिन श्याम भारतीय, अमित आनंद, वीरेंद्र आर्य, उपासना सक्सेना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img