03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भतीजे ने चाचा-चाची का काटा गला; की दो बेटियों की हत्या

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: के हाथरस जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला काटने की वारदात सामने आई है। दरअसल, एक भतीजे ने अपने चाचा-चाची और दो बेटियों का धारदार हथियार से गला रेत दिया। इस जघन्य हत्याकांड में दो मासूम बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में पति पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हत्या कर फरार हुआ आरोपी
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित आशीर्वाद धाम कॉलोनी में एक प्रोफेसर छोटे लाल पुत्र कल्लू अपने परिवार के साथ रह रहे है। मूलरूप से प्रोफेसर फतेहपुर जिले के रहने वाले है। फिलहाल कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मितई स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात है। आज आधी रात को सोते समय रिश्ते के भतीजे ने अपने चाचा-चाची को घायल कर और उनकी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

जानिए पूरी घटना
बताया जा रहा है कि रात को प्रोफेसर छोटेलाल अपनी पत्नी वीरांगना और दो बेटी श्रृष्टि उम्र 12 वर्ष और दूसरी बेटी विधि उम्र 6 वर्ष के साथ घर पर सो रहे थे। तभी उनका भतीजा विकास किसी अन्य साथी के साथ घर पर पहुंच गया और आधी रात को सोते समय पूरे परिवार का धारदार हथियार से गला रेत दिया। जिसमें मौके पर दो मासूम बच्ची श्रृष्टि और विधि की मौत हो गई, वहीं घायल हालत में छोटे लाल और उनकी पत्नी वीरांगना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा से डॉक्टरों ने गंभीर घायल हालत में दंपति को अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img