03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिवाली से पहले एक करोड़ स्वाहा : इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग

Spread the love

एफ़एनएन, रूद्रपुर : दीपावली से पहले ही एक करोड़ का माल जलकर राख हो गया। इलेक्ट्रॉनिक आइटम के गोदाम में आग लगने के साथ ही उस मालिक को भी बड़ा झटका लगा है।

भूरारानी क्षेत्र में स्थित इलेक्ट्रोनिक्स प्रतिष्ठान के गोदाम में किसी तरह आग लग गई।गोदाम में रखा इलेक्ट्रोनिक्स सामान जलकर राख हो गया। इसमें एक करोड़ से अधिक का माल जलकर राख हो गया। भूरारानी में भंजू राम इंटर कालेज के पास गंगापुर रोड लोहिया नगर निवासी प्रदीप सिंह जुनेजा का जुनेजा इंटरप्राईजेज के नाम से प्रतिष्ठान और गोदाम है। प्रदीप जुनेजा अपने प्रतिष्ठान से इलेक्ट्रोनिक्स के होल सेल का कारोबार करते हैं। रोजाना की तरह वह बीती रात प्रतिष्ठान और गोदाम बंद करके घर चले गये। आज गोदाम में अचानक आग भड़क गयी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस पास के लोगों ने सूचना पर प्रतिष्ठान स्वामी और दमकल विभाग को दी। दमकल के दो वाहनों ने मौके पर घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में एक करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। दुकान स्वामी प्रदीप जुनेजा ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना उन्हें तड़के चार बजे मिली जब वह मौके पर पहुंचे तो फायर बिग्रेड के दो वाहन आग बुझा रहे थे। उन्होंने कहा कि दीपावली के मद्देनजर गोदाम में भारी मात्र में मॉल भरा हुआ था।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img