03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानीः निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबी मजदूर महिला

एफएनएन, हल्द्वानीः उत्तराखंड में हल्द्वानी के काठगोदाम रोडवेज डिपो के पास निर्माणाधीन दीवार के गिरने से एक महिला मजदूर मलबे में दब गई। जिसके बाद स्थानीय व पुलिस की मदद से महिला को 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया।

आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा काठगोदाम रोडवेज डिपो के समीप बाउंड्री दीवार का कार्य किया जा रहा है। जिसमे कई मजदूर कार्य कर रहे थे, कि तभी अचानक निर्माणाधीन बाउंड्री दीवार गिर गई और महिला मजदूर मलबे के नीचे दब गई। जिसके बाद मजदूरों में चीख पुकार मच गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर महिला का रेस्क्यू किया और अस्पताल के लिए भेजा। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, इस दुर्घटना के बाद अब निर्माणधीन दीवार की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह संबंधित ठेकेदार को निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता बेहतर रखने के लिए निर्देश दें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img