Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड: टिहरी जिले में एक व्यक्ति से 7 लाख की ठगी, आरोप...

उत्तराखंड: टिहरी जिले में एक व्यक्ति से 7 लाख की ठगी, आरोप में एक साइबर जालसाज को किया गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेशः टिहरी जिले में एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि नवीन गंगवानी को 29 दिसंबर को राजस्थान के गंगानगर के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 18 दिसंबर को नरेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कई साथी इस अपराध में शामिल थे और पैसे को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर बिटकॉइन में परिवर्तित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराधियों ने लूटे गए धन को बिटकॉइन में बदलना शुरू कर दिया है। जिससे वसूली की प्रक्रिया जटिल हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments