03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बिहार, केरल समेत पांच राज्यों में बदले गए राज्यपाल

Spread the love

आरिफ मोहम्मद खान अब बिहार और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला दो साल से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालेंगे

ओडिसा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

एफएनएन नेशनल डेस्क, नई दिल्ली: केंद्र सरकार की सलाह पर महामहिम राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपालों को बदल दिया है। मंगलवार देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जनरल वीके सिंह, अजय कुमार भलंला

इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को पिछले लगभग दो साल से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे पूर्वेत्तर के बेहद संवेदनशील मणिपुर और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को मिजोरम के राज्यपाल की नई और अपेक्षाकृत अधिक महत्वपूर्ण और चुनौतियों से भरी जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने ओडिशा के गवर्नर पद से रघुबर दास का  इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को दास के स्थान पर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, आरिफ मोहम्मद खान के स्थान पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब धुर दक्षिण में केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। केरल की पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली मौजूदा वामपंथी सरकार के साथ पिछले लंबे अरसे से 36 का आंकड़ा रखते चले आ रहे और तीखी-बेबाक बयानबाजी से मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहे संस्कृत, वैदिक वांगमय और भारतीय संस्कृति के प्रकांड विद्वान आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें चुनाव मैदान में नहीं उतारा था। वह पहली बार गाजियाबाद से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। अजय कुमार भल्ला ने केंद्रीय गृह सचिव जैसा चुनौतियों भरा पोर्टफोलियो भी संभाला है। भल्ला अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। उन्हें प्रशासनिक सुधारों में योगदान और दक्षता के लिए खास तैर पर पहचाना जाता है। उनके गहन अनुभव के कारण ही उन्हें कई बार सेवा विस्तार भी दिया जा चुका है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img