03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एनडीए जीता तो भी नितीश के सिर सजेगा चौथी बार ताज?

Spread the love
  • अभी तस्वीर साफ नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के बयान से बढ़ी आशंका

एफएनएन चुनाव ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में शुरुआत में पिछड़ने के बाद एनडीए ने दमदार वापसी की है।  दोपहर 1.17 बजे तक के चुनावी रुझानों पर निगाह डालें तो एनडीए प्रत्याशी 127, एमजीबी 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।  एमजीबी एक बार फिर चुनावी हवा के रुख को अपनी तरफ मोड़ने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रहा है। हालांकि,  चुनाव पूर्व भाजपा के स्पष्ट ऐलान के बाद भी अभी नीतिश कुमार के बिहार के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की तस्वीर पूरी तरह  साफ नहीं है। भाजपा की सीटें इस बार जेडी यू  से ज्यादा रहने के पूरे आसार हैं लिहाजा मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह फैसला पूरी तरह से सहयोगी पार्टी बीजेपी के भरोसे पर रह गया है।

खुद नीतिश कुमार की परफॉर्मेंस उम्मीद से कम रही है। पहली बार उनकी पार्टी जेडी यू पीएम मोदी की पार्टी की जूनियर पार्टनर बनती दिख रही है।  हालांकि, नीतीश कुमार के करीबियों का दावा है कि  ‘ब्रांड नीतीश’ अभी धूमिल नहीं पड़ा है। लेकिन यह तो वे भी मान ही रहे हैं कि इस बार एंटी-इन्कंबेंसी ‘सुशासन कुमार’ का खेल बिगाड़ भी सकती है। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तो साफ-साफ कह दिया है कि ‘मोदीजी की छवि ने हमें इस चुनाव में आगे बढ़ाया है। हम शाम तक सरकार गठन और नेतृत्व पर फैसला लेंगे। विजयवर्गीय के रुख से लग रहा है कि बीजेपी राज्य में मुख्यमंत्री के नए चेहरे पर विचार कर सकती है। इस संबंध में पूछने पर विजयवर्गीय ने  कहा कि चुनावी रुझान के हिसाब से नतीजे आते हैं तो बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के वादे को जरूर निभाएगी।

 

 

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img